Edited By Manisha rana, Updated: 27 Oct, 2022 05:51 PM

प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी 19 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। आज सफाई कर्मचारियों को हड़ताल का नौवां दिन है। वहीं सफाई कर्मचारियों के धरना ...
गोहाना (सुनील जिंदल) : प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी 19 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। आज सफाई कर्मचारियों को हड़ताल का नौवां दिन है। वहीं सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन से शहरों में कूड़े के ढेर नजर आ रहे है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा में चल रही हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है जिससे सफाई और कूड़े की परेशानी बढ़ गई है। वहीं गोहाना में भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है जिसकी वजह से कूड़े के ढेर लग जाने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर गृह मंत्री अनिल विज का पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं सफाई कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हमारी हड़ताल जब तक जारी रहेगी, तब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती। हमारी मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम-समान वेतन, कोरोना काल में हुई मौत पर परिजनों को पचास लाख मुआवजा, रिस्क भत्ता चार हजार रुपए महीना देना शामिल है। वहीं सरकार सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार और सस्पेंड कर रही है। हम देखना चाहते है कि सरकार कितनी दमनकारी है। हम जेल जाने से नहीं डरते है।कच्चे कर्मचारी को पक्का करना पुरानी मांग है। सरकार ने यह मांग मान ली थी मगर आज तक नोटिफिकेशन जारी नहीं की। यह हड़ताल जब तक रहेगी जब सरकार मांगे पूरी नहीं करती। अभी तीन दिन और हड़ताल बढ़ाई गई है।